केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- छिन्दवाड़ा पुलिस द्वारा जिले भर के थानो मे चलाए जा रहे राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत गुरुवार को शहर के एक निजी स्कूल मे जुन्नारदेव एसडीओपी सुनील बरकडे के निर्देशन मे और थाना प्रभारी जे मसराम के मार्गदर्शन मे उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे के सानिध्य मे आयोजित हुआ जहाँ पुलिस टीम द्वारा कक्षा 10 वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं को असुरक्षित इंटरनेट उपयोग फिशिंग लिंक OTP फ्रॉड UPI स्कैम सोशल मीडिया हैकिंग अश्लील वीडियो कॉल ब्लैकमेल जैसे साइबर फ्रॉड के तरीकों की विस्तृत से जानकारी दी गई साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई!
कार्यक्रम के दौरान साइबर मामलो के मास्टर माइंड उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे आ. संदीप झरबड़े आ. नीलेश पाल ने छात्र-छात्राओं और स्कूली स्टॉफ को समझाइश देकर शपथ दिलवायी गई कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें OTP किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक न करें!
जुन्नारदेव पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोच-समझकर सुरक्षित क्लिक करें किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर सूचना दें!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







