सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

SHARE:

सनावद दिलीप बिरला

सनावद। बेड़िया समीपस्थ ग्राम जुलवानिया एवं भोगावां निपानी में 3 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया गया। विधायक सचिन बिरला ने ग्राम जुलवानिया में आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 8.35 लाख रु की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज का सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजन का केंद्र बनेगा। विधायक ने ग्रामवासियों को जुलवानिया महादेव मंदिर से सरपंच फाल्या होते हुए आरसी रोड तथा जुलवानिया आरसी मेन रोड से पांडुखाल तक सड़क निर्माण के प्रति आश्वस्त किया। आदिवासी समाजजनों ने सामुदायिक भवन के निर्माण पर हर्ष व्यक्त किया। विधायक ने ग्राम भोगांवा निपानी में भी 5 लाख रु की लागत से बनने वाले अजा समाज एवं 3 लाख रु की लागत से बनने वाले मानकर निहाल समाज के सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया। विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में समाजजनों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।इस दौरान भाजपा नेता दिनेश साद, प्रहलाद पटेल, पंकज बिरला, दिलीप पटेल नरेंद्र पंवार,प्रेमलाल सिनगुने, प्रेमलाल बिरला, राकेश वर्मा, राकेश छलोत्रा, विजय सरपंच, रामदेव बिरला, मुकेश डावर, रमेश देवड़े, गलसिंह पटेल, छतरसिंह चौहान, जमसिंग मुजालदे, हरेराम बिरला,अशोक मुकाती, सोहन बिरला, प्रेमलाल बड़ोले, लखन बड़ोले, गोरेलाल चौहान, अनोकचंद बिरला, रामकरण मंडलोई, विजय मोराल्या, कुलदीप बिरला, कोमल मुकाती, कमलचंद बिरला सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment