गायत्री जयंती पर गायत्री शक्ति पीठ श्योपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न महायज्ञ, मंत्र जप एवं विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

श्योपुर। गायत्री जयंती के पावन अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ श्योपुर में दो दिवसीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत 23 जून को प्रातः 6 बजे से 12 घंटे तक सामूहिक गायत्री मंत्र जप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर आध्यात्मिक साधना की। इसके उपरांत दीप महायज्ञ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 जून को प्रातःकाल गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें विश्व शांति, मानव कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं।
विशेष संयोग यह रहा कि इसी दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस भी रहा। इस अवसर पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए विशेष आहुतियां अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान योग गुरु डॉ. ओम प्रकाश टकसाली एवं श्रीमती विष्णु कांता टकसाली के वैवाहिक जीवन के 53 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विवाह दिवस संस्कार भी संपन्न कराया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने हर्ष एवं सम्मान के साथ देखा।
यज्ञ का संचालन चौथमल शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के कैलाश पाराशर, आदित्य चौहान, आर.डी. यादव, सुगन चंद रावत, राजेंद्र गुप्ता, लेखराज सुमन, बृजनेश सिंह परिहार, राकेश शर्मा, कैलाश राठौर, डॉ. श्वेता सिंहल, महेंद्र शर्मा, विप्लव शर्मा, कुशाग्र शर्मा, सियाराम सुमन, जगदीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, बंटी लोधा, दिलखुश, अंजली गौड़, शिवांशी सहित बड़ी संख्या में साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment