राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – कलेक्टर ने कहा वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसके विकल्प के रूप में जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग किसान अपनी फसलों में कर सकते हैं।कलेक्टर श्री यादव नें नाप तौल विभाग के अधिकारी से कहा कि सभी मण्डी और अन्य सभी जगहो पर जाये और नाप तौल कांटो का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होने उप-संचालक कृषि से कहा वे नियमित रूप से मण्डी का निरीक्षण को और सभी व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करायें।
अवैध उत्खनन पर करें कार्यवाही कलेक्टर श्री यादव नें सभी एसडीएम और तहसीलदार से कहा अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें आ रही है, टीम गठित कर कार्यवाही करें। इस संबंध में माईनिंग ऑफीसर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







