तोहड़ा में नेवता भोज एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा हुई उपस्थित।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला टोहड़ा में कबीर प्राकट्य समारोह के अवसर पर पूर्व सरपंच खुबदास वैष्णव ने विद्यालय में बच्चों को खीर, पूड़ी, चावल, दाल, सब्जी मिठाई,खिलाकर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने उपस्थित होकर विद्यालय प्रांगण में नीम, पीपल आदि के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया गया।साथ ही अपने हाथों से बच्चों को न्योता भोज का खाना भी परोसा।
मुख्य अतिथि के आसंदी से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कबीर कुटी और वहां बनने वाले बाउंड्रीवल के लिए राशि देने की भी घोषणा किए। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत के सभापति स्वाति वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सिमगा अदिति बघमार,जनपद सदस्य अनुपम अग्रवाल, दीपक शर्मा, साहेब दास वैष्णन, हेमचंद वर्मा, सरपंच रूपेन्द्र वर्मा प्राचार्य आर एक्का दिनेश आडिल डोमार वर्मा हीरालाल सिन्हा विक्रांत पैकरा वीरेंद्र वर्मा अजीत वर्मा कमल साहू प्रधानपाठक मनहरण लाल वर्मा नौतन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक और महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।
मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी और छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई