हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ बुधवार को पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने किया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक जिलेभर में चलाया जाएगा।
पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल एसपी ज्योति उमठ बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मक्कु परवाल सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड और वित्तीय साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा साइबर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पुलिस द्वारा आगामी दिनों में स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







