जैन अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, मेनका गांधी पर एफआईआर की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,

SHARE:

राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिदुस्तान

दमोह, 24 जून, जैन धर्म की परम पवित्र एवं अहिंसा की प्रतीक ‘पिच्छिका’ के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी द्वारा लगाए गए कथित मिथ्या एवं आपत्तिजनक आरोपों तथा देश के विभिन्न स्थानों पर जैन संतों एवं तीर्थों पर हो रहे हमलों के विरोध में बुधवार को दमोह का जैन समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरा, भारतीय जैन मिलन एवं सकल जैन समाज दमोह के तत्वावधान में प्रतिनिधिमंडल ने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,
ज्ञापन में मुख्य रूप से श्रीमती मेनका गांधी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं समाज में वैमनस्य फैलाने के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा जैन संतों एवं तीर्थ स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई,
प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

धर्म रक्षा के इस अभियान में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, इनमें प्रमुख रूप से सुधीर जैन अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन पंचायत, पद्म जैन महामंत्री, आर.के. जैन, यू.सी. जैन, नेमकुमार सराफ,अतिवीरांगना कल्पना सेठ, कविता ऋषभ जैन (क्षेत्रीय अध्यक्ष), दिलेश चौधरी क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऋषभ जैन,सबन जैन ‘सिल्वर’, मुकेश जैन ‘मम्मा’ अध्यक्ष, नगर प्रमुख शाखा, महेंद्र जैन सोमखेड़ा मंत्री नगर प्रमुख शाखा, संजय जैन ‘अरिहंत’, सुधीर जैन डब्लू, ज्ञानेंद्र इटोरिया,अरुण जैन, राकेश पलंदी सहित जैन मित्र मिलन के सदस्य उपस्थित रहे,
युवाओं एवं मातृशक्ति ने दिखाई एकजुटता
जैन सिद्धांतों एवं संत परंपरा की रक्षा के लिए युवाओं और मातृशक्ति ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई, जैन युवा संघ के मनीष जैन ‘आउटलुक’, प्रकाश जैन, बंटू गांगरा, जितेंद्र जैन ‘जित्तू’ सहित सभी सदस्य तथा जैन मिलन परिवार के वीर-वीरांगनाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही,
जैन दर्शन का अपमान सहन नहीं करेगा समाज
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जैन संत सूक्ष्म जीवों की रक्षा और अहिंसा के पालन हेतु पिच्छिका धारण करते हैं, ऐसे संतों पर जीवों की हत्या जैसे आरोप लगाना न केवल जैन संत परंपरा, बल्कि संपूर्ण जैन दर्शन एवं अहिंसा के सिद्धांत का घोर अपमान है, उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा इस विषय पर शीघ्र उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो देशभर का जैन समाज व्यापक एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगा,

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment