दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी
शिवपुरी। आपका विधायक आपके द्वार जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान 24 जून बुधवार को शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खनियांधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रही, बनोटा, पीपलखेड़ा, मायापुर, पुरा आदि ग्राम पंचायत में जनसंपर्क कर भ्रमण किया! विधायक का यह जनसंपर्क कार्यक्रम एक माह पूर्व से प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसी तपती धूप में सैकड़ो हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर गांव में उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं तथा जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रख रहे हैं। समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा है कि मेरा जो पिछोर को नंबर एक बनाने का सपना है वह मैं पूरा करके ही रहूंगा। आज मुझे ढाई वर्ष हुआ है इस ढाई वर्ष में मैंने पिछोर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत स्तर पर जहां गाँव में रोड़ें नहीं थी वहां रोड स्वीकृत कराकर डलवाई गई। प्रत्येक पंचायत में पीने के पानी के लिए गांव गांव टैंकर की व्यवस्था की गई है। पंचायत स्तर पर सभी जगह रोड पर प्रतीक्षालय भी स्थापित किए। इसके साथ-साथ कई ग्रामों में विद्यालय तथा पंचायत भवनों में बाउंड्रीवॉल तथा रेन बसेरा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं! उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चे लाखों रुपए खर्च करके बाहर पढ़ने जाते थे अब वह दिन दूर नहीं जब हमारे बच्चे पिछोर में ही अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे! आज हमारे पिछोर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें अगले सत्र से ही कक्षाएं प्रारंभ होने की संभावना है! विधायक ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी मांग पिछोर को जिला बनाने की है। जो हम इस मांग को पूरी करके ही रहेंगे। आगामी 6 जून को माननीय मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आने की प्रबल संभावना है। जिसमें आप सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है आप लोग बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं जिले की मांग मैं अपना सहयोग प्रदान करें!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







