06 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बलौदाबाजार के द्वारा प्रांतीय निकाय के आव्हान पर महंगाई भत्ता सहित 06 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 जून को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को भोजन अवकाश के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायपुर के निर्णय एवं समस्त सहयोगी संघों की सहमति के अनुसार मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं को लागू कराने 6 बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा। जिसमें 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य के लगभग 4.50 लाख अधिकारी कर्मचारी 01 जनवरी 2026 से केंद्र द्वारा स्वीकृत 2 प्रतिशत डीए से वंचित हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भी निर्धारित तिथि से महंगाई भत्ता राहत दी जाए तथा डीए एरियर की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा विधानसभा बजट सत्र में वित्त मंत्री द्वारा घोषित कैशलेस मेडिकल सुविधा के नियम तत्काल जारी किए जाएं। 300 दिन का अवकाश नगदीकरण केंद्र एवं मध्य प्रदेश की भांति सेवानिवृत्ति पर 240 दिन की जगह 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जाए। संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण संविदा दैनिक वेतन भोगी एवं अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित कर मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुनिश्चित की जाए। एलबी संवर्ग शिक्षकों की सेवा गणना एलबी कैडर के सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर लाभ दिया जाए। अनुकंपा नियुक्ति पर 10 प्रतिशत की सीलिंग समाप्त कर सभी रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष पी.के.हिरवानी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ.एल.एस. ध्रुव स्वास्थ्य संयोजक संघ के अध्यक्ष विजय साहू डिगेंद्र वर्मा रिपूसुदन साहू सत्यनारायण साहू अनियमित कर्मचारी संघ कोमल पडवार पंकज वैष्णव, मुकेश वर्मा कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष साहू कृष्णा घृतलहरे मनोज पैकरा गीता साहू संतोष सतनामी नरेन्द्र देवांगन यशवंत वर्मा प्रेमप्रकाश केशरवानी राजेश नेताम अमृतलाल मनहर उमेश धीवर राजेश अग्रवाल जयकुमार यादव अहिल्या साहू डिम्पल चंद्राकर निरा महंत कृष्णा कुमारी यादव रम्भा यादव देवकी देवदास दुर्गेश यादव फिरोज खान सोनचंद साहू सहित अलग अलग सहयोगी संगठनो के पदाधिकारी एवं सदस्य साथीगण उपस्थित रहेl उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष द्वय मनोज कुमार दुबे एवं पवन कुमार हिरवानी के द्वारा दी गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment