दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा रेल्वे बुकिंग काउंटर के सामने एक भिखारी वृद्ध महिला की मौत हो गई बताया जाता है कि गुरुवार सुबह-सुबह महिला की मौत हुई है, इस बीच सीमा विवाद में घंटों उसका शव वहीं पर रखा रहा , जीआरपी और आरपीएफ पुलिस का कहना था कि यह लोकल थाने का मामला है, वहीं लोकल पुलिस का कहना था कि यह जीआरपी का मामला है, इस विवाद से घंटों महिला का शव वहीं पर रखा हुआ था।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मानवता, नैतिकता और जिम्मेदारी किसकी बनती है, सीमा विवाद में घंटों से टिकट घर के सामने वृद्ध महिला का शव रखा रहा
सुबह लगभग 11.30 बजे नेवरा थाना से पुलिस घटनास्थल पहुंची,लेकिन सीमा विवाद के चलते कुछ देर वे भी चुप रहे।
लोकल पुलिस का कहना था कि मामला जीआरपी पुलिस के अंतर्गत आएगा वही आरपीएफ पुलिस और जीआरपी पुलिस का कहना था कि मामला लोकल पुलिस का है।
सवाल यह उठ रहा है कि मामला किसी का भी हो लेकिन नैतिकता और मानवता आखिर क्यों शर्मसार हो गई।
वही कुछ देर बाद नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने टीम भेजकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई की गई।
नेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को वहां से हटवाकर मृत वृद्ध महिला के परिजनों के बारे में पता तलाश कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







