कोलिहा के लुकेश कुमार वर्मा को मिली डॉक्टर की उपाधि

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर लवन तहसील अंतर्गत ग्राम कोलिहा निवासी लुकेश कुमार वर्मा ने शासकीय सेवा में रहते हुए समाजशास्त्र में पीएचडी (डॉक्टर की उपाधि) प्राप्त कर अपने परिवार गांव तथा समाज का गौरव बढ़ाया है। इस शोध कार्य मे शोध निर्देशक डॉ. योगमाया उपाध्याय डॉ.एन.के.स्वामी डीन डॉ.मोहित चेलक,सहायक प्रध्यापक आई,एस. बी.एम.विश्वविध्यालय छुरा, गरियाबंद का अहम भूमिका रही है। श्री वर्मा शासकीय सेवा में रहते हुए समाज सेवा में भी अग्रसर रहते हैं उनके पारिवारिक दृष्टिकोण शिक्षा से परिपूर्ण है। इनके पिताजी एक सेवानिवृत्ति शिक्षक है जो बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे उन्होंने अपने परिवार को भी शिक्षा स्तर से जोड़ा है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव स्तर पर तथा मैट्रिक शिक्षा लवन हाईस्कूल से स्नातक एवं स्नातकोत्तर बस्तर विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है एवं वर्तमान में समाज कल्याण विभाग संयुक्त जिला कार्यालय जिला मुंगेली में सहायक वर्ग 2 के पद पर कार्यरत हैं। इनके द्वारा शासकीय सेवा में रहते हुए वर्ष 2021-22 मे समाज के क्षेत्र में समाजशास्त्र में रिसर्च करने का संकल्प लिया और लगातार चार वर्षो तक कड़ी मेहनत करते हुए आज अपना मुकाम हासिल कर लिया इससे साबित होता है कि शिक्षा के स्तर से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment