जैन समाज के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन की पहल, 1200 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह। अहमदाबाद: जैन समाज के युवाओं को रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जैन उद्योगपतियों और जैन समाज के युवाओं की संयुक्त भागीदारी से इस पहल के माध्यम से अब तक 1200 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक रोजगार प्राप्त हुआ है, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। समाज के युवाओं और उद्योगपतियों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए Jain Talent Bridge नामक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से जैन समाज के युवा, फ्रीलांसर और कंपनियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं को उपयुक्त अवसर मिल सकें और उद्योगों को योग्य कर्मचारी प्राप्त हो सकें। अभी तक 70,000 से ज़्यादा लोग जुड़ गए हे उसमे से टैलेंट ब्रिज एप्लिकेशन को अब तक 30,000 से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है और यह वर्तमान में iOS (Apple App Store) तथा Google Play Store पर उपलब्ध है।और बाक़ी के लोग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं ।
इस मोबाइल एप्लिकेशन में हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी भाषाओं की सुविधा उपलब्ध है। इसमें Job Seeker, Company और Freelancer (तीनों) अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। युवा अपनी योग्यता, अनुभव और करियर के अनुसार प्रोफाइल बना सकते हैं, जबकि कंपनियां अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त उम्मीदवारों की खोज कर सकती हैं। टैलेंट ब्रिज एप्लिकेशन के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं और नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इस प्लेटफॉर्म ने अनेक युवाओं को अपने करियर की नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया है तथा विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों को योग्य प्रतिभाएं उपलब्ध कराई हैं। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि टैलेंट ब्रिज का मुख्य उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच तक पहुंचाना भी है। जैन उद्योगपतियों और उद्यमशील युवाओं की संयुक्त भागीदारी से यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। आगामी समय में टैलेंट ब्रिज प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन इस प्लेटफॉर्म का विस्तार गुजरात के साथ-साथ देश के अन्य शहरों में भी करने की योजना बना रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment