दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह । बरबाई। मुरैना । चंबलांचल के सपूत, महान क्रांतिकारी काकोरी ट्रेन एक्शन महानायक ,पंडित की उपाधि से सुशोभित , विश्व पटल पर मुरैना की पहचान कराने वाले महान बलिदानी अमर शहीद पं. रामप्रसाद तोमर (बिस्मिल) की 129वी जन्म जयंती के अवसर पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ एवं क्षेत्र के युवाओं द्वारा उनकी अम्बाह एवं बरबाई स्मारक में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों एवं युवाओं ने बिस्मिल जी के राष्ट्रप्रेम, त्याग, बलिदान और क्रांतिकारी विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और देश के प्रति समर्पण की भावना को सदैव जागृत करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता के वीर सपूत को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







