कलेक्टर नीतू माथुर ने बी-पैक्स सोसाइटी बोरझाड़ का किया निरीक्षण किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं ई-टोकन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर।
जिले की कलेक्टर नीतू माथुर ने गुरुवार को जोबट क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित (बी-पैक्स) बोरझाड़ का निरीक्षण कर संस्था की कार्यप्रणाली एवं किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं सदस्यता प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने ई-टोकन के माध्यम से किए जा रहे खाद वितरण की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा ई-ऑनलाइन एवं फिजिकल डेटा संधारण रजिस्टरों की जांच कर अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने पैक्स सदस्य बनने की प्रक्रिया के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बी-पैक्स बोरझाड़ से क्षेत्र के 13 गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। वर्तमान में लगभग 2000 किसानों को संस्था का सदस्य बनाया जा चुका है तथा नए सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संस्था के गोदाम का भी अवलोकन किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने यह भी निर्देशित किया कि ई-टोकन बनाने की सुविधा सीधे सोसायटी परिसर में उपलब्ध कराई जाए। इससे किसानों को टोकन बनवाने के लिए बाहरी कियोस्क केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा और उनके समय एवं श्रम दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक सज्जन सिंह चौहान, आत्मा परियोजना के दादू मोरे, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment