दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुस्तफा अली
सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार ने परिवार सहित नलखेड़ा पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद सुसनेर भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार का सुसनेर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भवानी शंकर वर्मा के निवास पर उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार, भाजपा नेता कमल गर्ग एवं प्रकाश जाटव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार का स्वागत किया।
चित्र : सुसनेर में भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार का स्वागत करते डा बीएस वर्मा एवं अन्य।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







