रामद्धारा विवाद में बडा एक्शन नगर परिषद सैलाना का नोटिस जारी रामद्वारा परिसर में बनी दूकानों को लेकर नगर परिषट सैलाना सख्त सात टिन

SHARE:

श्री रामद्वारा मंदिर से जुड़े विवाद के बीच अब नगर परिषद सैलाना ने बड़ा कदम उठाते हुए रामद्वारा परिसर में निर्मित दुकानों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जारी सूचना पत्र में श्री रामद्वारा मंदिर के व्यवस्थापक संत रामविलास महाराज को नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि रामद्वारा मंदिर परिसर में बिना सक्षम स्वीकृति के दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराये पर संचालित कराया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस संबंध में नगर परिषद को लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तीन दिनों के भीतर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment