वृद्ध महिला ने बेटी और दामाद पर मारपीट और संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, थाना सरई में की शिकायत

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनी निवासी 63 वर्षीय वृद्ध महिला सुकवरिया बाई जायसवाल ने अपने ही बेटी दामाद पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना सरई में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति स्वर्गीय चूड़ामणि जायसवाल की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों द्वारा उन्हें घर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है तथा लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके पति की बीमारी के दौरान मृत्यू हो गया था और जमीनों की रजिस्ट्री कराई गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी शुकवरिया जायसवाल देखरेख कर रहे थे लेकिन उनके निजी बेटी दमाद पार्वती जायसवाल पति बैजनाथ जायसवाल के द्वारा उन्हें संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। वृद्ध महिला का आरोप है कि रेलवे स्टेशन कोनी के सामने स्थित लगभग 1 एकड़ 10 डिसमिल भूमि सहित अन्य संपत्तियों पर भी कब्जे और हक को लेकर विवाद चल रहा है।महिला ने 25 मई 2026 को हुई कथित मारपीट की घटना का भी जिक्र करते हुए बताया कि उस समय आसपास के लोगों और परिजनों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो इस लिए पुलिस को कार्यवाही करना उचित है।पीड़िता ने थाना प्रभारी सरई से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।फिलहाल, यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए हैं। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई