लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने के बजाय प्रशासनिक ताकत के बल पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही है भाजपा सरकार

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त के विरोध में कांग्रेस का उपवास एवं धरना विदिशा राज्य सभा के लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नीमताल गांधी चौक पर एक दिवसीय उपवास एवं धरना देकर भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी रवैये के विरुद्ध गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा की यह लड़ाई केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। श्री रघुवंशी ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने के बजाय प्रशासनिक ताकत के बल पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही है।नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा की यह केवल मीनाक्षी नटराजन का नहीं , बल्कि हर उस नागरिक का अपमान है जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखता है। भाजपा सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी राजनीतिक हथियार बनाने पर उतारू है। नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस का सड़कों पर उतरना जनता की आवाज़ को बचाने की लड़ाई है।
पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर, सुभाष वोहत , महेंद्र वर्मा , सुशील शर्मा , आशीष महेश्वरी,गोविंद सिंह राजपूत,राजीव प्यासी प्रभारी विदिशा विधानसभा, मनीष पटेल सिरोंज विधानसभा प्रभारी,अर्पित उपाध्याय , सुजीत देवालिया, सुनील दांगी,अरुण अवस्थी, वैभव भारद्वाज, गोविंद भार्गव,मेहमूद कामिल, राजकुमार पांसी, पर्वत सिंह गोण, बाबू लाल वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, हाजी नदिम जावेद , बंटी सक्सेना,अन्नू जैन, हनी गुप्ता, भानू प्रताप सिंह राजपूत, बृजेश जाटव,हेमंत यादव, विशाल सक्सैना, रूप सिंह किरार , शोभित अग्रवाल ,महेश पाल, इमरान जावेद , जयदीप शर्मा,बाबू पाल , राहुल रघुवंशी ,श्याम रघुवंशी , रोहित साहू, गोविंद अहिरवार,कपिल गोस्वामी ,आदि मुख्य रूप से शामिल हुए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई