केसरीया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
खेड़ाखजूरिया – कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम महूडी में सशक्त मिट्टी,सशक्त किसान, समृद्ध भारत योजना अंतर्गत किसानों को मिश्रा जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन के डॉ शैलेंद्रसिंह, इफको के जिला प्रबंधक डॉ दीपक पाल तथा सहयोगी राज पटेल, आत्मा परियोजना के दयाराम चांदना आदि द्वारा किसानों को कृषि संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गांव के सरपंच अंतरसिंह आजना व किसानों को खेती किसानी की जानकारी खरीफ बोनी पूर्व दी गई। I इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीणजन उपस्थित थे । इस दौरान कृषि विशेषज्ञ द्वारा खुरचनिया प्रताप के उन्नत कृषक सुरेश चौधरी के यहां मक्का की फसल का अवलोकन किया गया । वर्तमान में चौधरी के खेत में मक्के फसल लह लहरा रही है । जिसको देखकर आसपास गांव के किस भी प्रेरित हो रहे हैं । जानकारी क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी ब्रजकुमार सोलंकी द्वारा दी गई
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







