विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

नवीन कृषि उपज मंडी,सिविल हॉस्पिटल सहित विभिन्न घोषणाओं को पूरा करने की चर्चा
भितरवार। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। और की गई घोषणाओं पर अमल करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भितरवार क्षेत्र में हुई एक सभा में भितरवार में नवीन कृषि उपज मंडी,सिविल हॉस्पिटल,घाटीगांव में महाविद्यालय, करहिया,चीनोर, घाटीगांव में सांदीपनी विद्यालय,वहीं कुछ जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व देवनारायण मंदिर सिरसा को सांस्कृतिक केंद्र से जोड़ने शबरी माता लोक बनाने की घोषणा की थी। इन घोषणाओं पर अमल कराने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले और उन्हें विधानसभा क्षेत्र में चल विकास कार्यों की जानकारी देते मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं विधायक ने मुख्यमंत्री से भितरवार में प्रस्तावित बायपास रोड़ का निर्माण कराने और उनके द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने की बात कही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई