पोरसा पुलिस की कार्रवाई,घर छोड़ने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

पोरसा। पोरसा थाना पुलिस ने 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुढ़ा निवासी सुदीप सखवार पुत्र मातादीन सिंह सखवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि 5 जून की शाम वह अपने मायके रामनगर पोरसा से ससुराल गुढ़ा जा रही थी। इसी दौरान जौटई रोड स्थित पुल के आगे उसे गांव का ही रहने वाला सुदीप सखवार मोटरसाइकिल पर मिला। आरोपी ने महिला को घर छोड़ने की बात कही। महिला द्वारा मना करने पर उसने बदनामी करने तथा महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जबरन महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पिनाहट रोड स्थित गुलाब का पुरा क्षेत्र के एक सुनसान एवं खाली मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अगले दिन सुबह उसे पोरसा बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जाते समय भी आरोपी ने घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पोरसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई