राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास धरना

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह। महुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ द्वारा कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामांकन निरस्त किए जाने पर विरोध दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की। धरना-उपवास कार्यक्रम में शेरा तोमर, उदय सिंह, गौरव तोमर, शिवम दुबे, अविनाश गुर्जर, कोक सिंह कुशवाहा, शिवनारायण सखवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी और न्याय की मांग करती रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई