(केसरिया हिंदुस्तान तोरन कुमार कबीरधाम)
बोड़ला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी युवा परिषद, कबीरधाम के मार्गदर्शन में बोड़ला क्षेत्र के युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति और पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज का जीवन जल, जंगल और जमीन से गहराई से जुड़ा हुआ है। पेड़-पौधे केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा आवश्यक है। युवाओं को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, जीवन को सुरक्षित बनाएं” का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में देवी सीता मरकाम, बालेश्वर, तारकेश्वर, सुरेश, विवेकानंद सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







