स्लग: अडानी अंबुजा सीमेंट प्लांट में मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735

रवान, बलौदा बाजार।
बलौदा बाजार जिले के रवान स्थित अडानी अंबुजा सीमेंट प्लांट में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक युवक करमदा गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे प्लांट में कार्यरत एक मजदूर प्री-हीटर क्षेत्र में ऊंचाई पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह लगभग सात मंजिला ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने घटना की जानकारी समय पर परिवार को नहीं दी। उनका कहना है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और निगरानी व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।
वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, जिसे मृतक के परिजन पूरी तरह खारिज कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता तो मजदूर की जान बच सकती थी।
ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
अब देखना होगा कि जांच के बाद इस हादसे की असली वजह क्या सामने आती है और मृतक परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment