चोरी एवं मारपीट के आरोपियों को नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
प्रार्थी जितेन्द्र शर्मा के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर बताया गया कि दाऊजी फार्म्स प्रा0लि0 तुलसी नेवरा से केबल वायर, कापर एवं एल्युमिनियम का केबल वायर को अज्ञात आरोपियो के द्वारा चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने पूर्व में ही आरोपीगण सूरज देवार पिता टिंगली देवार उम्र 20 साल, श्रीमती रूपा देवार पति सूरज देवार उम्र 28 साल,
श्रीमती आपा देवार पति स्व0 राजा देवार उम्र 25 साल दलाल तालाब के पास तिल्दा निवासियों को धारा 331(3), 305 ए, 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया था साथ ही उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके सहयोगी आरोपी भकानंद उर्फ किशन देवार एवं उसकी पत्नि श्रीमती आरती देवार उर्फ कजनीन देवार की पता तलाश किया जा रहा था जिन्हें पुलिस के विश्वस्त मुखबिरो के सूचना पर सोमवार को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर देर शाम न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
पकड़े गए आरोपी में भकानंद उर्फ किशन देवार पिता नटवर देवार उम्र 30 साल दलाल तालाब तिल्दा निवासी एवं श्रीमती आरती देवार उर्फ कजनीन देवार पति भकानंद उर्फ किषन उर्फ दिलेष्वर देवार उम्र 30 साल दलाल तालाब तिल्दा निवासी शामिल है।
चोरी के इस मामले पर नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपिया महिला की कुछ प्रायवेसी के चलते उनकी तस्वीर नहीं दिखाई गई है।
वहीं इसी तरह से एक अन्य मामले में तिल्दा वार्ड क्रमांक 22 में दो युवक गाली गलौज कर रहे थे जिसे मुकेश कोसले द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों युवकों टिकेश्वर उर्फ महादेव साहू उम्र 29 वर्ष एवं हेमकुमार साहू उम्र 22 वर्ष दोनों वार्ड क्रमांक 22 तिल्दा निवासी द्वारा गाली गलौज कर सीढ़ी में धक्का देने से मुकेश को गंभीर चोट आई, नेवरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 118,1, 296,1, 115,2, 351,2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई