10 हजार की चोरी में तीन नामजद, 70 साल के बुजुर्ग को भेजा जेल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के दो हजार रूपये बरामद किये गये हैं। पुलिस टीम ने रविवार को .साहिद पुत्र सलीम निवासी खारी कुँआ थाना कोतवाली मथुरा व हनीफ पुत्र शौकत अली निवासी खारी कुँआ थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 70 वर्ष को बीएसएनएल कार्यालय की तरफ पाच्चजन्य प्रेक्षाग्रह से गिरफ्तार किया। चोरी के दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किये रूपयों मंे से शेष बचे दो हजार रूपये बरामद हुए हैं। पांच जून को को पीडिता की तहरीर के आधार पर साहिल व अलफेज, अली उर्फ बाबा, पुत्र रामजना निवासीगण खारी कुआं थाना कोतवाली के 10 हजार रूपये चुराने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर तहरीर दी थी। कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, एसआई मोमराज सिंह थाना कोतवाली आदि पुलिसकर्मी थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment