केडिया कॉम्प्लेक्स में लगातार चोरी से व्यापारी परेशान, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार। शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार स्थित केडिया कॉम्प्लेक्स में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित डेली नेट्स दुकान में चोरों ने लगातार दो रातों में निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि 4 जून की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, वहीं अगली रात भी बदमाशों ने फिर से दुकान का ताला तोड़ दिया।
दुकान संचालक के अनुसार उनकी दुकान में दैनिक उपयोग की वस्तुएं, खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान रखा हुआ है। लगातार दो रातों तक हुई घटना से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद प्रभावी पुलिस गश्त दिखाई नहीं दे रही है। उनका कहना है कि “पुलिस मस्त है और पब्लिक परेशान है” जैसी स्थिति बन गई है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी चिंता व्यक्त की और बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि केडिया कॉम्प्लेक्स और व्यापार विहार क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।
स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है ताकि बाजार क्षेत्र में व्यापारियों का विश्वास बहाल हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
चेंबर आपके कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने कहा मैं लगातार प्रशासन को अवगत कराता रहा हूं पुलिस चौकी खोली जाए रात्रि में गस्त बढ़ाई जाए जिससे चोरों पर नियंत्रण किया जाए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई