संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तेंदूखेड़ा/दमोह। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर बच्चे का पता लगाकर उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया।
बताया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अर्चना अहीर के निर्देशन एवं निगरानी में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। तेंदूखेड़ा, तारादेही एवं तेजगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया गया।
पुलिस के अनुसार खोजबीन के दौरान नाबालिग बच्चे को उसके पिता के पास सुरक्षित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी, तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े एवं तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तीनों थानों की संयुक्त टीम ने समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए बच्चे को शीघ्र खोज निकाला।
नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया तथा त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







