संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन में 2 जून 2026 को बस स्टैंड क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 3 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपी के पास से 1 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
मामले में थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







