इमलिया सुल्तानपुर/ सीतापुर/ शासन की सख्ती और दावों के विपरीत विकास खंड ऐलिया में यूरिया खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।एक वीडियो फरकपुर से सचिव प्रेम सागर अपने घर में यूरिया खाद का स्टोर बना रखा है। अपने घर से ही यूरिया खाद की सांठ-गांठ करके यूरिया की कालाबाजारी करते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। वायरल विडियो कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
सुबह पांच बजे का खेल, ट्रॉली में लादी जा रही खाद
वायरल वीडियो के अनुसार, जब आम लोग सोकर भी नहीं उठे होते हैं, तभी सुबह लगभग पांच बजे अंधेरे का फायदा उठाकर यूरिया खाद की एक बड़ी खेप को अवैध रूप से ठिकाने लगाया जा रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (टाली) में भारी मात्रा में यूरिया खाद की बोरियां लादी जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह खाद ऊंचे दामों पर बेचने और जमाखोरी के उद्देश्य से किसी गुप्त स्थान पर भेजी जा रही थी।
ग्रामीणों का कहना है: “एक तरफ आम किसानों को समितियों और दुकानों के चक्कर काटने के बाद भी खाद के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ रसूखदार और कालाबाजारी करने वाले भोर में ही पूरी की पूरी ट्रॉली पार कर रहे हैं।”
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







