दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
मथुरा। 3 जून 2026 को शहर मोहर्रम कमेटी मथुरा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को इमामबाड़ा मनोहरपुरा में कमेटी के सचिव अबरार वारसी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नेतृत्व परिवर्तन पर बड़ा फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से सदर बाजार निवासी भूरा शेख को मोहर्रम कमेटी मथुरा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक की शुरुआत मोहर्रम कमेटी के स्वर्गीय अध्यक्ष मरहूम यूनुस गाज़ी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके हक़ में फ़ातेहा पढ़कर दुआ-ए-मग़फ़िरत की। पदाधिकारियों और सदस्यों ने मरहूम यूनुस गाज़ी साहब के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ। कमेटी के उपाध्यक्ष ज़हीर अब्बास ज़ैदी एवं जॉइंट सेक्रेटरी शारिक अली एडवोकेट ने भूरा शेख के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन और अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से भूरा शेख को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
बैठक में आगामी मोहर्रम कार्यक्रमों, जुलूसों की व्यवस्थाओं एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आगे की रणनीति तय की गई।
मोहर्रम कमेटी की महिला उपाध्यक्ष डॉ. शबनम कुरैशी ने भी मरहूम यूनुस गाज़ी साहब को याद करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत की और उनके इंतकाल पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष भूरा शेख का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मोहर्रम कमेटी और अधिक सशक्त होगी तथा समाज एवं संगठन की बेहतर सेवा करेगी।
बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष भूरा शेख को मुबारकबाद दी और संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सचिव अबरार वारसी, उपाध्यक्ष डॉ. शबनम कुरैशी, जॉइंट सेक्रेटरी शारिक अली एडवोकेट, नवनियुक्त अध्यक्ष भूरा शेख, जहीर अब्बास जैदी, कासिम गाज़ी, शाहिद पत्रकार, नौशाद खान, बबलू कुरैशी, अली अब्बास जैदी, इकबाल कुरैशी, यासीन शाह, आऊ फारूकी, निशाद खान, परवेज आलम, सलीम मास्टर, हाजी सूफी सईद, इकरार अंसारी, आबिद कुरैशी, फरीद पहलवान, नासिर अली, सलीम अहमद, नुसरत खान, नईम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







