एक सप्ताह बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली जाम हो रहा हाईवे सप्ताह के अंत तक पटरी में आने की संभावना

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। तूफान आने के बाद एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है। लेकिन विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते आक्रोशित होने लगे है। यही कारण है कि प्रतिदिन लोग हाईवे जाम करके आक्रोश प्रकट करने लगे हैं। गुरुवार को चंदपुरवा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने कस्बे में आकर छोटे पावर हाउस के सामने हाईवे को जाम कर दिया और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर अड़ गए। काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटाया, जबकि बुधवार को पुलिस ने हाईवे में जाम लगाने के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन इसका असर लोगों पर जरा भी नहीं पड़ा है। लोग बेखौफ होकर बिजली के लिए आंदोलनरत हो रहे हैं। तूफान आए हुए एक सप्ताह का समय गुजर चुका है। लेकिन कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अभी तक पटरी में नहीं आ सकी है। गर्मी उमस से जूझ रहे लोगों का विद्युत विभाग के प्रति गुस्सा पनपने लगा है। लोग हाईवे में उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन लोग हाईवे जाम करके अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। गुरुवार को चंदपुरवा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने कस्बे में आकर छोटे पावर हाउस के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया और विद्युत आपूर्ति शुरू करने की मांग करने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जिससे हाईवे करीब पौन घंटे तक बाधित रहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के शाम तक आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर जाम खुल सका। विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के पांच पावर सबस्टेशन सुमेरपुर, सुमेरपुर द्वितीय,विदोखर,टेढ़ा, पारा रैपुरा सुमेरपुर डिवीजन में आते हैं।जबकि छानी पौथिया चन्दौखी के डिवीजन अलग अलग है। उन्होंने बताया कि टेढ़ा पावर हाउस से जुड़े सभी गांव में आपूर्ति शुरू हो गई है। पारा रैपुरा से जुड़े धुंधपुर व कैथी की आपूर्ति ठप है। विदोखर से जुड़े बंडा, पलरा की आपूर्ति बंद है। इसी तरह सुमेरपुर द्वितीय से जुड़े अछरेला व बहरेला की सप्लाई ठप है। सुमेरपुर से जुड़े चंदपुरवा, भौनिया की सप्लाई ठप है। इन सभी गांव की आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनों को दुरुस्त कराया जा रहा है। सप्ताह के अंत तक पूरी तरह आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई