जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, बैठक सम्पन्न

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएफओ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में शासन स्तर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 07 लाख 20 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये अपने अपने परिसर व खाली पड़ने स्थानों, तालाबों एवं नदियों के किनारे एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाऐं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता अभियानों और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जाए, जिसमें आमजन, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कराने, प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने जैसे कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला पूर्ति अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई