सहसपुर लोहारा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सरिता संतोष मिश्रा बनीं अध्यक्ष जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने सरिता संतोष मिश्रा को घर में जाकर दी बधाई

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान तोरन कुमार कबीरधाम)

कवर्धा। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में संपन्न हुए उप निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज की है, उनकी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और क्षेत्रभर में जश्न मनाया जा रहा है ,जीत के उपरांत जनपद पंचायत सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने सरिता संतोष मिश्रा के निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि सहसपुर लोहारा की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता संतोष मिश्रा नगर के विकास कार्यों को नई गति देंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।
वहीं सरिता संतोष मिश्रा ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, पार्टी नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई