पिता के बाद बेटे ने भी दी भाजपा को मात, वार्ड 29 में कांग्रेस की बड़ी जीत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735

बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम ने भाजपा उम्मीदवार वी. मधुसूदन राव को 1062 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को बृजेश हिंदी मीडियम स्कूल में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया।
इस जीत के साथ वार्ड 29 में कांग्रेस का लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा दबदबा कायम रहा। खास बात यह रही कि भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन राव को पहले स्वर्गीय शेख असलम ने हराया था, वहीं इस बार उनके पुत्र शेख मोहम्मद आजम ने भी चुनावी मैदान में मात दी।
1 जून को हुए मतदान में कुल 69.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और विजयी जुलूस निकाला।
कांग्रेस नेताओं ने जीत का श्रेय वार्डवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और जनता के विश्वास को दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई