टोनाटार के युवा सरपंच विष्णु कोसले नई सोच के साथ बदल रहे हैं गांव की तस्वीर

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में युवा सरपंच अधिक चुने गए हैं। युवा अपनी नई सोच ऊर्जा और तकनीकी ज्ञान से गांवो की तस्वीर बदल रहे हैं। वे बुनियादी ढांचे शिक्षा स्वच्छता रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में अभिनव पहल कर रहे हैं। बरसात से पहले जलभराव की समस्या को रोकने नालियों की सफाई संपर्क मार्गो की मरम्मत जैसे जरूरी काम करा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को मानसून में परेशानी न हो। ऐसे ही एक युवा सरपंच भाटापारा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोनाटार का है जो ग्राम विकास को पहली प्राथमिकता देते हुए आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने लगातार प्रयास कर रहे हैं। बरसात के दिनों में आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको ध्यान में रखते हुए युवा सरपंच एवं सरपंच संघ उपाध्यक्ष विष्णु कोसले के द्वारा ग्रामीणों को खेत खलियान जाने में जो परेशानी हो रहा था उस परेशानी को दुरुस्त करते हुए गोढ़ी बांधा राजेंद्र वर्मा के घर के पास दौलत कुंजाम के घर के पास जय स्तंभ चौक भाठा चौक हाई स्कूल के बगल ध्रुव समाज भवन के पास सहित दस बारह जगहो पर कुलापा लगवाया गया है। आवश्यक स्थानो पर कुलापा लगाए जाने से इस वर्ष किसानों एवं ग्रामीणों को खेत खलियान जाने के लिए आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। युवा सरपंच विष्णु कोसले ने हमारे इस प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया कि ग्राम विकास ही पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में सभी पंचायत पदाधिकारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। रात्रि में गांव रोशनी से चका चौंध हो इसलिए हर विद्युत पोल पर लाइट लगाया है जिससे पूरा गांव गली मोहल्ला में रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रहा है। इसी तरह पिछले वर्ष भी सरपंच के द्वारा बरसात से पहले जिस गली में सीसी रोड का निर्माण नहीं हुआ है उस गली में बजरी डाला गया था। जिससे बरसात में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। युवा सरपंच विष्णु कोसले द्वारा किए जा रहे कार्यों की ग्रामवासी रामकुमार जायसवाल राजेंद्र रजक मेघू रजक शैलेंद्र जायसवाल चिंतामणि जायसवाल पूनम रजक गेंदराम वर्मा सहित कई ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई