संविदा कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सुंदरकांड पाठ कर की मांगें पूरी करने की प्रार्थना

SHARE:

संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं।
बताया गया है कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण एवं शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना के साथ 4 जून 2026 को जिला अस्पताल परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यह आयोजन दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल हुए।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
जानकारी के अनुसार आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और शासन से मांगों पर शीघ्र विचार करने की अपील की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई