दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा के समीपस्थ अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ संयंत्र में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए और निर्जलीकरण की गंभीर समस्या को देखते हुए संयंत्र के लॉजिस्टिक्स विभाग द्वारा निरंतर प्रत्येक दिन ओआरएस, नींबू पानी और छाछ जैसे शीतलकारी पेय पदार्थों का अनवरत रूप से निरंतर संयंत्र में सीमेंट लोडिंग हेतु आने वाले वाहन चालकों को ट्रक यार्ड परिसर में वितरित किया जा रहा है।
पर्याप्त मात्रा में यह व्यवस्था की गई है जिससे आवश्यकतानुसार वाहन चालक इन पेय पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं और तीव्र गर्मी से होने वाले शरीर के जलस्तर में कमी को पूरा कर रहे हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ अपने वाहन चालकों के लिए इस प्रकार की कई आयोजन विभिन्न समय अंतरालों पर निरंतर करते रहते हैं जिससे कि अपने निवास स्थान से दूर कार्य कर रहे वाहन चालकों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी ना हो।
और वहां चालकों ने इसके लिए आभार व्यक्त भी किया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







