वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में नियुक्तियों को मिली मंजूरी, रज्जाक अहमद खान बने जिला महामंत्री

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

श्योपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की सहमति से कांग्रेस के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी.एस. तिवारी के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रज्जाक अहमद खान को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि प्रदेश एवं जिला स्तर पर किए गए इन मनोनयनों का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना तथा पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जनजागरूकता अभियानों को गति प्रदान करना है। नई नियुक्तियों के माध्यम से पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त जिला महामंत्री रज्जाक अहमद खान ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को जिले के प्रत्येक गांव और आमजन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
खान की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। अनेक नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ जिले में पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई