अमहिया पुलिस ने 8 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा, चाकू से हमले का था आरोप घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिदुस्तान
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।आरोपी पर था 8000 का इनाम पूर्व में तीन साथी इसी मामले हैं जेल में ।
घटना का विवरणः । दिनांक 11/06/25 को फरियादी सत्यम साहू पिता रामप्रसाद साहू निवासी पांडे टोला रीवा के द्वारा थाना अमहिया जिला रीवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश को लेकर अभिनव अग्निहोत्री उर्फ आलोन उर्फ ज्ञानू ने अपने साथी राज निषाद उर्फ राज मल्लावा तथा दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शिल्पी प्लाजा के सामने उपभोक्ता भंडार के पास मुझे पकड़कर जान से मारने की नियत से मेरे गले एवम सीने में चाकू से कई वार कर मारपीट कर चोट पहुंचाया है मामले के अन्य तीन आरोपी पूर्व मे गिरफ्तार हो चुके है। मामले का फरार आरोपी शिवम गुप्ता उर्फ शिब्बू पिता प्रहलाद कुमार गुप्ता उम्र 22 साल निवासी मुकुन्दपुर थाना ताला जिला मैहर हाल निपनिया वार्ड क्र.01 थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः-
उनि शिवा अग्रवाल, प्र आर. केमला प्रजापति, आर. विकाश तिवारी, आर. शंकरदत्त, आर. कौशलेंद्र सिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई