श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर जिले में पर्यटन की गतिविधियों को बढाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन श्योपुर द्वारा की गई पहल पर आज मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की टीम श्योपुर जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंची तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों का अवलोकन कर पर्यटन गतिविधियों की संभावनाएं तलाशी, इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल पुरातत्व पर्यटन परिषद श्री रूपेश उपाध्याय, पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक श्री संतोष श्रीवास्तव, सहायक संचालक श्री एके सिंह, वाटर स्पोर्टस के विशेषज्ञ कमांडर श्री राजेन्द्र निगम, एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहें।
पर्यटन बोर्ड की टीम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विजयपुर किले का अवलोकन किया गया, जिसमें 8 हजार वर्ग मीटर भूमि हेरीटेज होटल की संभावना के लिए उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत इकलौद में कुंवारी नदी पर वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए निरीक्षण किया गया। श्री गोपालदास बाबा समाधी स्थल के समीप कुंवारी नदी पर 3 से 4 किलोमीटर लम्बाई में 15 से 20 फीट गहराई का पानी उपलब्ध पाया गया, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर हमेशा पानी का भराव रहता है तथा यह कभी नही सूखता है। उक्त स्थान का टीम द्वारा पेडल बोट के माध्यम से नदी में पानी उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। इस स्थल के आसपास वृक्षो का घनत्व अधिक होने तथा बडी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की आवाजाही होने से यह स्थान बर्ड वाचिंग तथा बोटिंग के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में पाया गया। इसके साथ ही ग्राम इकलौद में बने विभिन्न घाटों का अवलोकन भी किया गया।
एमपी टूरिज्म बोर्ड की टीम द्वारा कूनों वन क्षेत्र के पीपल बावडी गेट का अवलोकन भी किया गया। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि पर्यटन बोर्ड की टीम द्वारा जिले में विभिन्न पर्यटन स्थलो को विकसित करने तथा पर्यटको की आवाजाही बढाने के उद्देश्य से डोब कुण्ड, पातालगढ, रामेश्वर धाम आदि स्थलों का अवलोकन भी किया जायेगा।
ग्राम इकलौद में भ्रमण के दौरान तहसीलदार रविशंकर शर्मा, श्री1008 महाराज रामचरण दास जी, सेवानिवृत्त डीएसपी उपेन्द्र दीक्षित, शिवकुमार दुबोलिया, संतोष दीक्षित, शुभम मुदगल, वासुदेव दीक्षित, श्यामसुदंर शर्मा, राजकुमार दीक्षित, दिनेश दीक्षित, श्री करन धाकड, सतेन्द्र सिंहल, पुरूषोत्तम रावत, गणेश बाथम, रोहित केवट, धारा कुशवाह, संतोष कुशवाह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







