केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
पान बिहार विकासखंड घटिया के ग्राम केसरपुर में पशुपालन विभाग द्वारा बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. आशीष गोदानी ने बताया कि क्षीरधारा ग्राम योजना का उद्देश्य पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान एवं सेक्स सॉर्टेड सीमन के उपयोग से उन्नत नस्ल के पशु तैयार करने की जानकारी दी।
शिविर में 35-40 पशुपालकों को निःशुल्क औषधियों का वितरण कर पशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालन ऋण तथा ‘गोरस ऐप’ की उपयोगिता की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य भंवर लाल सोलंकी , सरपंच जितेंद्र चौधरी, सचिव संतोष शुक्ला,ग्राम विकास समिती अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, सचिव कमल सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या मे पशुपालक उपस्थित रहे विभाग से कमल परमार,सुनील यादव, अंतर सिंह, गोबर्धन मालवीय विकास आदि का सहयोग रहा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







