वनरक्षक को झांसे में लेकर बेचे नकली सोने के बिस्किट ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। नकली सोने के बिस्किट बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को आलीराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई राशि में से 70 हजार रुपये, सोने जैसे दिखने वाले दो नकली बिस्किट और एक तोल मशीन बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि फरियादी बापूसिंह बघेल (32), निवासी चमारबेगड़ा हाल मुकाम तालाब फलिया आलीराजपुर, वन विभाग में वनरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने गत दो जून मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मजदूरी कार्य के दौरान उनकी पहचान झाबुआ निवासी दिवान से हुई। दिवान ने बताया कि उसके मित्र राकेश बिलवाल को सूरत में एक पुराने मकान में मजदूरी के दौरान सोने के बिस्किट मिले हैं, जिन्हें वह बेचना चाहता है।
हालांकि बापूसिंह ने खरीदने से इनकार कर दिया, लेकिन दिवान लगातार फोन कर उन्हें भरोसे में लेता रहा और आखिरकार वनरक्षक ठगो के झांसे में आ गए। 26 मई को दिवान ने उन्हें आम्बुआ रोड स्थित उण्डवा फाटे के पास बुलाया, जहां राकेश बिलवाल और एक महिला उनसे मिली। दोनों ने 777 अंक उकेरे हुए दो कथित सोने के बिस्किट दिखाए और बदले में 2 लाख 90 हजार रुपये ले लिए। सुनार से जांच कराने पर बापूसिंह को पता चला कि दोनों बिस्किट नकली हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल तथा एसडीओपी आलीराजपुर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धार और झाबुआ जिले में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश पिता रमेश बिलवाल (25) निवासी ग्राम पीपली थाना कालीदेवी, पांगलीबाई पति राकेश बिलवाल (34) निवासी ग्राम पीपली तथा कालू पिता रामचंद वसुनिया (53) निवासी ग्राम छापरी थाना राणापुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों से ठगी की राशि में से 70 हजार रुपये, दो नकली सोने के बिस्किट एवं एक तोल मशीन जब्त की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले, उप निरीक्षक सुनील रन्दे, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार राठौर, लक्ष्मण देवड़ा, रामकुमार यादव सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई