दुर्घटना संभावित गड्ढों की पूजन अर्चना कर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

भाजपा जन प्रतिनिधियों की आपसी लड़ाई के कारण विकास अवरुद्ध पड़ा है – जिसका खामियाजा जनता को भुगताना पड़ रहा है
शहर के मुख्य मागों से लेकर गली गली में जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के विरोध में जिला कांग्रेस के निर्देशन में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा आज पुराने कलेक्ट्रेट के पास रोड पर गड्ढों के समीप बैठकर विधि विधान से गड्ढों की पूजा अर्चना कर नगर पालिका और शहर के जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाने के उद्देश्य से दुर्घटना संभावित गड्ढों की पूजन अर्चन कर प्रार्थना की गई कि हे प्रभु इन गड्ढों की वजह से कोई नागरिक एवं परिवार हताहत न हो , प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा सांसद , विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र सड़को की मरम्मत की मांग की गई ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आरोप लगाया कि थोडी सी बरसात के कारण सड़कों की हालत और खराब हो गई है , जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , कई स्थानों पर दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में फंस कर चोटिल हो रहे हैं ।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब विदेश जाते है तो मध्यप्रदेश की सड़कों को पेरिस से अच्छी बताते है , लेकिन उनके स्वयं के संसदीय क्षेत्र में अधिकांश सड़कों पर गड्ढों की भरमार है । श्री साहू ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा ने आरोप लगाया की भाजपा जन प्रतिनिधियों की आपसी लड़ाई के कारण विदिशा शहर का विकास अवरुद्ध पड़ा है, जिसका खामियाजा जनता को भुगताना पड़ रहा है इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू , सुशील शर्मा , प्रदीप सिंह चंदेल, राज कुमार पांसी, ब्रजेंद्र वर्मा, पर्वत सिंह गोंड, गोविंद भार्गव, विशाल सक्सैना, बाबू पाल, राहुल रघुवंशी, हरि बाबू शर्मा, जय शर्मा, आदि मुख्य रूप से शामिल हुए I

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई