कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से आईटीआई में प्रवेश लेने की अपील की

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 30 जून तक कराएं पंजीयन
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने विदिशा जिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आईटीआई में प्रवेश लेने की अपील करते हुए कहा है कि विदिशा जिले के सभी 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह है कि आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। आईटीआई सबसे कम फीस केवल 6090 में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ता है ,जिले में 7 शासकीय आईटीआई में विभिन्न आधुनकि व्यवसाय सोलर टेक्नीशियन, ड्रोन टैक्नीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि संचालित हैं, जिनमें उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है एवं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित कराया जाता है।
विशेष रूप से बालिकाओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आईटीआई में प्रवेश लेकर कौशल प्रशिक्षण से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। विशेष लाभ दो वर्षीय प्रशिक्षण उपरांत 12वीं की समकक्षता प्रमाण पत्र एवं अग्निवीर भर्ती में बोनस अंक भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी आईटीआई में संचालित आधुनिक व्यवसायों के माध्यम से आईटीआई मैं प्रवेश लें। यह सभी रोजगार परक पाठ्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई 2 वर्ष पूर्ण करने पर 12वीं कक्षा के समकक्ष मान्यता होती है। उन्होंने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से आईटीआई में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई