सिलेंडर ब्लास्ट से दहला देवसर बाजार आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक बड़ी मुश्किल से पाया गया आग मे काबू

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। देवसर बाजार स्थित कई होटलों व दुकानों में भीषण आग लग गई, यह आग घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगने की खबर है, फिलहाल आग किस वजह से लगी है इसकी जांच चल रही है, आग लगने के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गुलाब होटल, पप्पू होटल, अनिल ज्वेलर्स, राम सिया चाय दुकान सहित करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। आग इतनी विकराल थी कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड आग काफी हद तक बुझ जाने के बाद मौके पर पहुंची।घटना की सूचना मिलते ही विधायक पुत्र एवं जिला पंचायत सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष अजय पाठक, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, थाना प्रभारी एसआई शेष नारायण द्विवेदी, तहसीलदार प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच राजमणि प्रजापति तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह पैगाम वरिष्ठ कांग्रेसी शिवकुमार पटवा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयासों में सहयोग किया।घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई