जनसुनवाई में मिली राहत, पीएम सुरक्षा बीमा योजना की 2 लाख रुपये की राशि शीघ्र मिलेगी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जिला प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप और सक्रिय प्रयासों का परिणाम
जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इसी दौरान गंजबासौदा नगर के वार्ड क्रमांक 08 निवासी श्रीमती बबीता समैया ने अपने पति स्वर्गीय सुमित समैया से संबंधित बीमा दावे की समस्या अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की।
श्रीमती समैया ने बताया कि उनके पति का निधन वर्ष 2022 में हो गया था। उनके बैंक खाते से एक बीमा योजना जुड़ी हुई थी, लेकिन बैंक द्वारा उन्हें बीमा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित थीं।कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई और तत्काल संबंधित अधिकारियों को बैंक से संपर्क कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल पर बैंक से जानकारी प्राप्त हुई कि स्वर्गीय सुमित समैया का खाता प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित था तथा योजना का लाभ उनकी पत्नी को देय है।
जिला प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप और सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप अब श्रीमती बबीता समैया को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक शीघ्र प्रदान किया जाएगा। जनसुनवाई में प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का यह एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई