कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड ने मृदा परीक्षण अभियान तहत किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
ग्राम ठर्र और पीपरहुंठा में मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया
कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड, विदिशा द्वारा मृदा परीक्षण अभियान आयोजित कर किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी प्रदान की गई है। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), द्वारा विदिशा के दो ग्राम ठर्र और पीपरहुंठा में मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। दोनों ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रगतिशील कृषक और अन्य किसान व ग्रामीण जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विकाश राणा (क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रशिक्षु), कृभको विदिशा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कृभको के स्वर्णिम इतिहास एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक दो वर्ष में खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाना आवश्यक है, जिससे भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त हो सके तथा आवश्यकतानुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने किसानों को मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि, मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ, तथा कृभको द्वारा संचालित निःशुल्क मृदा परीक्षण सेवा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उर्वरकों के उचित एवं संतुलित उपयोग, तरल जैव उर्वरकों के महत्व तथा लाभदायक फफूंद माइकोराइजा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को भूमि में घटते ऑर्गेनिक कार्बन के स्तर के प्रति जागरूक करते हुए सिटी कम्पोस्ट, गोबर खाद तथा अन्य कार्बनिक उत्पादों के उपयोग की सलाह दी गई। साथ ही किसानों को नवीन ई-टोकन प्रणाली की जानकारी भी प्रदान की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई