संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशा मुक्ति एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गायत्री परिवार दमोह के गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन किया गया।
रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में यात्रियों को पंपलेट वितरित कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में पंकज हर्ष श्रीवास्तव, भूप सिंह ठाकुर, पुनीत मिश्रा, नीरज हर्ष श्रीवास्तव, भूपेंद्र तिवारी, मृदुल हर्ष श्रीवास्तव, प्रखर गर्ग, सिद्धार्थ पटेल, महेंद्र ठाकुर, लखन तंतुवाय, लखन शुक्ला, आशी गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राघवेंद्र नेमा, बृजेश पटेल, बृजेश परिहार, खिलाड़ी रैकवार, अतुल श्रीवास्तव, सुभाष दुबे, सुरेश नामदेव, भरत लोधी, राजकुमार नामदेव, लता गर्ग, भूरी रैकवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, देव ऋषि विश्वकर्मा, जयवर्धन हर्ष श्रीवास्तव, प्रणव मिश्रा, अक्षांश गुप्ता, भूपेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







