नरसिंहगढ़: ईदगाह मस्जिद में अदा हुई ईद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से संजय रैकवार

दमोह : बाबा तैयब अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह स्थित ईदगाह मस्जिद में नरसिंहगढ़ क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद की सामूहिक नमाज अदा की। मौलाना हाफिज महबूब आलम की इमामत में अदा की गई इस विशेष नमाज में करीब 400 नमाजी शामिल हुए।
नमाज के दौरान देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खुसूसी दुआ मांगी गई। नमाज संपन्न होने के बाद मस्जिद और दरगाह के रख-रखाव के लिए कुल 4,580 रुपए का चंदा भी एकत्रित किया गया।
प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद
त्यौहार के मद्देनजर मौके पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार मुस्तैद रहे। पथरिया नायब तहसीलदार वृन्देश पांडे और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस बल के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई